Palamu: पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आखिरकार महिला थाना मेदिनीनगर ने सुलझा दिया है.पीएलवी इंदु भगत की पहल पर थाना प्रभारी रूपा बाखला, एएसआई संजय कुमार के प्रयास से विवाद को सुलझा लिया गया. जिसके बाद पति-पत्नी साथ रहने पर सहमत हो गए.
यहां बता दें कि पड़वा थाना अंतर्गत मुड़कटवा निवासी आंतो देवी ने अपने पति अरविंद राम, सास संनपतिया कुंवर,ननद रूपा कुंवर के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया था. अन्तो देवी की शादी पांच साल पहले अरविंद राम के साथ हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं.
दरअसल अन्तो देवी एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी. 27 जनवरी 2026 को महिला थाना में अन्तो देवी ने आवेदन देकर अपने पति,सास व ननद पर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिसके आलोक में चार फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया.
दोनों पक्षों के बीच पीएलवी इंदु भगत के प्रयास से मध्यस्थता कराया गया. दोनों साथ रहने पर सहमत हुए. इस कार्य में महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला,एएसआई संजय कुमार व पीएलवी इंदु भगत की पहल सराहनीय रही.
बता दें कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से महिला थाना में इंदु भगत को पीएलबी नियुक्त किया गया है, पीएलवी को रविवार और बुधवार को लोगों की मदद के लिए लगाया गया है. जिसकी मदद और समझाने से एक परिवार एक हो गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment