Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः संस्था ने स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को बांटी ग्लूकोज व पठन सामग्री

बीडीओ अमित झा ने संस्था के कार्यों की सराहना की. कहा कि प्रखंड में विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. गर्मी के मौसम में वंचित वर्ग के बच्चों को ग्लूकोज व पठन सामग्री उपलब्ध कराना एक संतोषजनक पहल है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : गर्मी को देखते हुए पलामू जिले के पाटन प्रखंड में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल की गई. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में बीडीओ सह सीओ अमित कुमार झा व कुदरत द हार्ट ऑफ नेचर संस्था के संयुक्त प्रयास से टानाभगत और उरांव जनजाति के बच्चों के बीच ग्लूकोज, चप्पल व पठन सामग्री का वितरण किया गया.

 

बीडीओ अमित झा ने संस्था के कार्यों की सराहना की. कहा कि प्रखंड में विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. गर्मी के मौसम में वंचित वर्ग के बच्चों को ग्लूकोज व पठन सामग्री उपलब्ध कराना एक संतोषजनक पहल है.

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनहित कार्यों का विस्तार प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों में किया जाना चाहिए. साथ ही संस्था को जरूरतमंदों के बीच ग्लूकोज का वितरण जारी रखने व विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने का सुझाव दिया. ताकि आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके.

 

बीडीओ ने संस्था के सचिव अनुज यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत स्तर पर भी ऐसे सामाजिक संगठनों को प्रोत्साहित करते रहेंगे, जो जनहित में कार्य कर रहे हैं. सचिव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पूरे पलामू जिले में गर्मी के दौरान प्रत्येक प्रखंड में ग्लूकोज व  पानी की व्यवस्था करना है. आगामी सप्ताह में पाटन प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में जूस, पठन सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा. मौके पर संस्था के स्वरूप यादव, नवीन यादव, ब्रजेश कुमार, स्थानीय मुखिया व गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही