Search

 
 
 

पलामूः जपला में ट्रेन से गिरकर मृत युवक की हुई पहचान, बिहार के चंपारण का रहने वाला था

उमंग कुमार अपने मामा घर पतरातू से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान जपला व हैदरनगर स्टेशन के बीच वह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 
मृत युवक.

Medininagar : पलामू जिले के जपला रेलवे स्टेशन के समीप हुए ट्रेन से गिरकर मृत युवक की पहचान उमंग कुमार के रूप में हुई है. वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाना क्षेत्र के शर्मा टोला का रहने वाला था.

 

जानकारी के अनुसार, उमंग कुमार अपने मामा घर पतरातू से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान जपला व हैदरनगर स्टेशन के बीच वह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

 

घटना के बाद शव का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजन शव लेने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही