Search

 
 
 

पलामूः अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. पहली घटना टिकुलिया में फोरलेन सड़क पर हुई. यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया.
 
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. पहली घटना टिकुलिया में फोरलेन सड़क पर हुई. यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया.

 

दूसरी घटना खनवा में घटी, जहां कार व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में हिसरा बरवाडीह निवासी गिरजा शुक्ला के 40 वर्षीय पुत्र नंदलाल मोहन शुक्ला व दो अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

 

 

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और जांच शुरू की. टिकुलिया में पुलिस को क्षतिग्रस्त कार मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है. वहीं, खनवा हादसे में शामिल वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही