Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: दिवगंत विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, लोगों ने किया याद

कद्दावर नेता विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. मनातू प्रखंड के पदमा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए. जहां लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
Advertisement
Advertisement

Palamu: कद्दावर नेता विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. मनातू प्रखंड के पदमा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए. जहां लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह एवं मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह शामिल हुए. 


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा कि विदेश सिंह न सिर्फ उनके चाचा थे, बल्कि वे उनके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी थे. उन्होंने कहा कि राजनीति में विदेश सिंह ने जनसेवा और जनविश्वास की रक्षा का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है.


उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि चाचा द्वारा शुरू की गई सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है. जनता की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि विदेश सिंह ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया. उन्हें एक जनप्रिय नेता बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया.

 

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी विदेश सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सच्चा जनसेवक बताया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, राजू खान, उत्तम सिंह, विभूति सिंह, मिनी सिंह, सोनू सिंह, विवेक राजपूत, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही