Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः हुसैनाबाद में पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल

राही गांव निवासी बुचून राम व रवि कुमार रवि बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए. घटना जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर चिरैयाखाड़ के पास हुई.
जानकारी के अनुसार, बराही गांव निवासी बुचून राम व रवि कुमार रवि बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

 

 

घटना के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बुचून राम की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया. वहीं रवि कुमार रवि का इलाज हुसैनाबाद में ही चल रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही