Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू, डीडीसी ने किया उद्घाटन

पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी जावेद हुसैन ने किया. डीडीसी व अन्य अतिथियों ने स्टॉल का जायजा लिया. मेले में 10 प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं, जहां धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विभिन्न लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध हैं.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सोना सोबरन मांझी पुस्तकालय परिसर में दो दिवसीय पुस्तक मेला का शुभारंभ किया गया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी जावेद हुसैन ने किया. डीडीसी व अन्य अतिथियों ने स्टॉल का जायजा लिया. मेले में 10 प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं, जहां धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विभिन्न लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध हैं.

 

 

उद्घाटन समारोह में नागपुर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग की एचओडी शालिनी लिहितकर मौजूद रहीं. प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु लाल व एडिशनल कलेक्टर कुंदन कुमार ने भी स्टॉलों का निरीक्षण किया. मौके पर डीईओ सौरभ प्रकाश, पुस्तकालय अध्यक्ष मंजीत सिन्हा, सौरभ प्रकाश, नीता चौहान, असीम कुमार यादव, साहित्यकार हरिवंश प्रभात, लेखक प्रभात मिश्रा, सुमन सुमित सहित अन्य गणमान्य लोग व पुस्तक प्रेमी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही