Search

 
 
 

पलामू : 1300 रुपये के विवाद में हुई थी दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर और शहर थाना क्षेत्र में 16 जनवरी को मिले दो शवों के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह मामला लूट के बाद की गई दोहरी हत्या का है.
 

Palamu :   चैनपुर और शहर थाना क्षेत्र में 16 जनवरी को मिले दो शवों के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह मामला 1300 रुपये की लूट के बाद की गई दोहरी हत्या का है.

 

चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध तालाब के पास 16 जनवरी को एक आंशिक जला शव मिला था, जिसकी पहचान आबादगंज डालटनगंज निवासी शंकर राम (35 वर्ष) के रूप में हुई. उसी दिन शहर थाना क्षेत्र में डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे पुल के पास एक अन्य युवक का शव बरामद किया गया था. दोनों शवों को देखकर सर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी.

 

मामले में चैनपुर और शहर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने कल्याणपुर निवासी चुनमुन उर्फ अजीत चौधरी (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जनवरी की शाम वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास करिया उर्फ छोटू और शंकर राम के साथ गांजा पी रहा था. इसी दौरान उसे पता चला कि शंकर राम के पास 1300 रुपये हैं.

 

पैसे के लालच में अजीत और छोटू ने शंकर राम को बहला फुसलाकर रैनीबांध के पास सुनसान जगह ले गए. वहां उसे पटककर पर्स सहित 1300 रुपये लूट लिए. पकड़े जाने के डर से उन्होंने पत्थर से सर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव में आग लगा दी.

 

इसके बाद दोनों डालटनगंज रेलवे स्टेशन की ओर लौटे. रास्ते में पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. छोटू द्वारा हत्या की जानकारी उजागर करने की धमकी देने पर अजीत ने उसे भी रेलवे पुल के पास ले जाकर पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी और शव फेंक दिया.

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक शंकर राम का पर्स आधार कार्ड और फोटो बरामद कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही