Search

पलामू : 215 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Palamu :  पलामू पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मनातू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 215 किलो से अधिक डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में डोडा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनातू क्षेत्र में छापेमारी की और भारी मात्रा में डोडा बरामद किया. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. 

 

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में पलामू पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर जानकारी देगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp