Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : युवक के शव बरामदगी मामले में UD केस दर्ज, जांच शुरू

रेड़मा के काशीनगर मुहल्ले में सौरभ कुमार पांडेय का नग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना को लेकर कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  रेड़मा के काशीनगर मुहल्ले में सौरभ कुमार पांडेय का नग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना को लेकर कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं.

 

पुलिस ने मृतक के जीजा मनीष शुक्ला का फर्द बयान दर्ज किया है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.

 

परिजनों के अनुसार, मृतक के पिता विनय पांडेय ट्रक चलाने का काम करते हैं. वहीं मृतक की तीन बहने हैं और वह अकेला भाई था. इधर युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

 

थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही