Search

 
 
 

पलामू: नीट यूजी परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र विलंब से मिलने का आरोप

जिले के मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट यूजी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें प्रश्न पत्र करीब 1 घंटे देरी से उपलब्ध कराया गया, जिससे परीक्षा को लेकर नाराजगी बढ़ गई.
 

Palamu: जिले के मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट यूजी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें प्रश्न पत्र करीब 1 घंटे देरी से उपलब्ध कराया गया, जिससे परीक्षा को लेकर नाराजगी बढ़ गई.

जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र देर से मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि देरी के कारण उनका समय प्रभावित हुआ और मानसिक दबाव भी बढ़ा.

 

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. फिलहाल परीक्षा केंद्र पर हुई गड़बड़ी के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही