Search

पलामू : पिपराटांड़ में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Palamu :  जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अब्दुल बारीक मियां (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद  इलाके में आक्रोश का माहौल है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल बारीक मियां पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केलहवा बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अब्दुल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.  पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp