Search

 
 
 

पलामूः पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, चार जवान घायल

टीम हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद पड़ी स्टोन माइंस को फिर से चालू करवाने पहुंची थी. पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के पहुंचते ही भीड़ जुटने लगी. टीम के साथ बातचीत के दौरान ही स्थिति बिगड़ गई और ग्रामीणों नेहमला कर दिया.
 

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू गांव में बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. यह टीम हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद पड़ी स्टोन माइंस को फिर से चालू करवाने पहुंची थी. पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के पहुंचते ही भीड़ जुटने लगी. देखते ही देखते माइंस क्षेत्र में करीब 250 की संख्या में ग्रामीण जुट गए और टीम के साथ बातचीत के दौरान ही स्थिति बिगड़ गई और ग्रामीणों ने लाठी-रॉड व पारंपरिक हथियारों से टीम पर हमला कर दिया.


हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल जवानों में अवधेश पासवान, हवलदार महेंद्र दुबे व दो अन्य जवान शामिल हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस पूरे क्षेत्र में सघन गश्ती कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही