Search

 
 
 

पलामू: हैदरनगर चौकड़ी मोड़ हादसे में घायल युवक की मौत, मई में थी शादी

जपला -हैदरनगर मुख्य सड़क पर स्थित चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया हैमृतक की पहचान गढ़वा जिले के मंझिआंव वार्ड संख्या 4 निवासी सुरेश बिंद के 22 वर्षीय पुत्र सलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है
 

Palamu : जपला -हैदरनगर मुख्य सड़क पर स्थित चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया हैमृतक की पहचान गढ़वा जिले के मंझिआंव वार्ड संख्या 4 निवासी सुरेश बिंद के 22 वर्षीय पुत्र सलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है

 

बताया जाता है कि सलेश कुमार की शादी मई 2026 में तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.जानकारी के अनुसार युवक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. वह वहां से अपनी बाइक लेकर मंझिआंव लौट रहा था. इसी दौरान हैदरनगर के पास चौकड़ी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

 

हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा. सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

बुधवार रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे.परिजनों का  रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने बताया कि जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही