Search

 
 
 

पलाश ब्रांड झारखंडी स्वाद और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का बन रहा प्रतीक : मंत्री दीपिका

झारखंड में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की मेहनत अब नए मुकाम पर पहुंच रही है. गांवों में तैयार होने वाला पलाश ब्रांड अब शहर के बड़े मॉल और सुपरमार्केट तक पहुंच गया है.
 
  • गांव में बने पलाश ब्रांड के उत्पाद की मॉल और सुपरमार्केट तक पहुंच

Ranchi :   झारखंड में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की मेहनत अब नया मुकाम हासिल कर रही है. गांवों में तैयार होने वाला पलाश ब्रांड अब शहर के बड़े मॉल और सुपरमार्केट तक पहुंच गया है.

 

राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के मार्गदर्शन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने रांची में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस पहल की शुरुआत की है.

 

पहले चरण में पलाश ब्रांड के 15 उत्पाद मॉल में उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें रागी आटा, मल्टीग्रेन आटा, रागी कुकीज, मक्का निमकी, रागी लड्डू, बाजरा आटा, फॉरेस्ट हनी, तिल लड्डू और विभिन्न प्रकार के अचार शामिल हैं. इन उत्पादों की खासियत उनकी शुद्धता, पौष्टिकता और पारंपरिक स्वाद है, जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं.

 

इस पायलट प्रोजेक्ट से करीब 2 लाख से अधिक महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. गांवों में तैयार उत्पाद पहले ‘पलाश मार्ट’ तक पहुंचते हैं, जहां से उन्हें शहर के रिटेल आउटलेट्स तक सप्लाई किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए सप्लाई चेन और एमओयू सिस्टम भी विकसित किया गया है. 

 

इस पहल में रांची, गोड्डा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर, गिरिडीह और बोकारो जैसे जिलों की अहम भागीदारी है. भविष्य में ‘अपना मार्ट’ सहित अन्य बड़े सुपरमार्केट से जुड़ने की भी योजना है. 

 

 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पलाश ब्रांड झारखंडी स्वाद और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभर रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही