Search

 
 
 

नेतरहाट में इको सेंसिटिव जोन पर पंचायत बैठक

नेतरहाट में इको सेंसिटिव जोन से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नागेसिया ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए.
 

Latehar : नेतरहाट में इको सेंसिटिव जोन से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नागेसिया ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए.

बैठक में हाल ही में प्रकाशित उस समाचार पर चर्चा की गई, जिसमें नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने और नियमों की अनदेखी की बात कही गई थी. ग्रामीणों को बताया गया कि प्रशासन द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर हो रही है.

इस दौरान विपिन कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ द्वारा नेतरहाट इको सेंसिटिव जोन में चल रही जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इको सेंसिटिव जोन के दिशा-निर्देशों तथा सीएनटी के प्रावधानों के तहत की जा रही है.

बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थानीय निवासी को उसकी वैध निजी भूमि पर आवास निर्माण से नहीं रोका गया है. वहीं होम स्टे संचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, बल्कि संचालकों से आवश्यक दस्तावेज और अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया है.

ग्रामीणों ने कहा कि नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में प्रशासन से जागरूकता शिविर आयोजित करने तथा मीडिया से संतुलित खबरें प्रकाशित करने की अपील भी की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही