Ranchi : रिश्वत लेने के आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका ACB की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी. किरण कुसुम खलखो ने 19 मार्च को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी.
किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका के पंचायत सचिव थीं. दरअसल परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुएं की मरम्मत कार्य का काम मिला था. काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे की भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन दिया था.
लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000 रुपए रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत ACB से की गई थी. एसीबी ने 12 मार्च को जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment