Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंडरा डबल मर्डर केस : श्वेता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद अर्पित ने दिया घटना को अंजाम

Ranchi : पंडरा के जनक नगर में बीते 18 जून को भाई बहन की हत्या मामले का रांची पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी  अंशुमन कुमार ने बताया कि श्वेता और अर्पित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अर्पित हमेशा श्वेता से रात में छत पर मिलता था. बाद में श्वेता की मां चंदा देवी को पता चला कि अर्पित से बेटी प्यार करती है. इस पर चंदा देवी ने मना किया, लेकिन श्वेता नहीं मानी और छुप-छुप के अर्पित से मिलना जारी रखा. पढ़ें - Maharashtra">https://lagatar.in/new-news-amidst-maharashtra-crisis-ed-summons-sanjay-raut-called-for-questioning-tomorrow/">Maharashtra

Crisis के बीच नयी खबर,संजय राउत को ED का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया
इसे भी पढ़ें - Wipro">https://lagatar.in/wipro-chairman-gave-his-opinion-on-diet-said-those-who-go-on-diet-die-every-day-but-those-who-eat-and-drink-die-once/">Wipro

के चेयरमैन ने डाइट पर दी अपनी राय, कहा, ‘जो लोग डाइट करते वो हर दिन मरते, पर जो खाते-पीते वो एक बार मरते’

 आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ने के बाद दिया घटना को अंजाम

बीते 18 जून की रात अर्पित श्वेता से मिलने उसके घर पर गया था. दोनों सीढ़ी के नीचे थे. इसी बीच श्वेता की मां चंदा देवी उठ गई और दरवाजा खोलकर स्कूटी निकाली. उसके बाद जब वह अंदर घुस रही थी तो अर्पित और श्वेता दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. अर्पित को पकड़ कर मारपीट करने लगी. इस पर अर्पित द्वारा सामने सब्जी काटने वाले चाकू से श्वेता की मां चंदा देवी की गर्दन पर तीन चार वार किया. उसके बाद चाकू टूट जाने के बाद भी इसके ऊपर रखा हथोड़ा से सिर पर वार किया. आवाज सुनकर श्वेता का छोटा भाई प्रवीण उठ गया और मां को बचाने के लिए आया तो अर्पित ने उसे भी तीन चार हथोड़ा सिर पर मार दिया. जिस पर ओम वहीं गिर गया. यह सब देख श्वेता विरोध करने लगी. तो अर्पित ने उसको भी तीन-चार हथोड़ा से सिर पर वार किया. जिससे श्वेता वहीं पर गिर गई. इसके बाद अर्पित छत से होते हुए घर के पीछे से भाग गया. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/relief-granted-to-rahul-gandhi-next-hearing-on-july-15/">राहुल

गांधी को मिली राहत बरकरार, 15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

फतुवा से रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

इतने लोगों की जान लेने के बाद आरोपी अर्पित ट्रेन से बिलासपुर, विशाखापट्टनम, भागलपुर से पटना पहुंचा जहां फतूवा से रांची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - नीतू">https://lagatar.in/a-new-guest-is-coming-to-neetu-kapoors-house-alia-bhatt-shared-a-photo-on-insta/">नीतू

कपूर के घर आने वाला है नया मेहमान, आलिया भट्ट ने इंस्टा पर शेयर की फोटो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही