Search

 
 
 

Ranchi News: BIT मेसरा में ‘पैंथियॉन 2026’ का आगाज, थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण

Ranchi News: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के बहुप्रतीक्षित वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘पैंथियॉन 2026’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ.
 
BIT में ‘विज्ञानम्’ का अनावरण

Ranchi News: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के बहुप्रतीक्षित वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘पैंथियॉन 2026’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ. आयोजन की शुरुआत ‘थीम रिवील सेरेमनी’ के साथ हुई, जिसमें इस वर्ष की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

समारोह में छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, सह छात्र मामलों के डीन दिलीप कुमार उपाध्याय एवं गौतम शांडिल्य, संकाय समन्वयक डॉ. चंचल कुमार मिश्रा तथा सह-संकाय समन्वयक डॉ. परितोष मेहता मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे ऊर्जावान क्लब परेड से हुई. बैंड की धुनों और छात्रों के उत्साह के बीच विभिन्न क्लबों ने मुख्य भवन से मार्च पास्ट शुरू किया. परेड छात्रावास-2, टी-जंक्शन, छात्रावास-1 और आरएंडडी एंड्स से होते हुए आईसी एरिना पहुंची. रास्ते में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.

 

छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने मंच पर ‘पैंथियॉन 2026’ की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया. थीम के सामने आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

 

इसके बाद महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई, जिसके साथ प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई. संकाय समन्वयक डॉ. चंचल कुमार मिश्रा और सह-समन्वयक डॉ. परितोष मेहता ने छात्रों को संबोधित करते हुए ‘विज्ञानम्’ थीम के वैज्ञानिक महत्व और इसके व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला.

 

डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में छात्रों को पूरे उत्साह, लगन और ऊर्जा के साथ टेक-फेस्ट में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने ‘विज्ञानम्’ को वर्तमान तकनीकी युग से जोड़ते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया.

 

इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ. शाम 6:50 बजे डांस क्लब के कलाकारों ने शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया. इसके बाद ‘धुनकी’ की डीजे नाइट ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया. संगीत और युवाओं के उत्साह से आईसी एरिना में देर तक जश्न का माहौल बना रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही