Mumbai : फिर एक परीक्षा पेपर लीक का मामला चर्चा में आ गया है. खबर महाराष्ट्र से आयी है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून (2026) को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET 2026) अचानक स्थगित कर दी है.
सूत्रों के अनुसार भिवंडी में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद परिषद ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया. इस फैसले से कल रविवार को परीक्षा देने वाले राज्य के लाखों उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
दरअसल भिवंडी पुलिस को शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आयी था. पुलिस को प्रश्नपत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने की सूचना मिली थी.
पुलिस ने तुरंत संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की और वहां से परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत लिया है भिवंडी पुलिस ने यह खबर महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा कराने वाली परिषद को दी. भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की, उधर आनन फानन में परिषद ने परीक्षा स्थगित कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment