Search

 
 
 

पप्पू यादव को मिली जमानत, मगर अभी भी रहना होगा जेल में

सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है लेकिन अभी वह जेल में ही रहेंगे.
 

Patna : सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है लेकिन अभी वह जेल में ही रहेंगे. पप्पू यादव की गिरफ्तारी बीते शुक्रवार को हुई. उन्हें साल 1995 में हुए एक धोखाधड़ी के मामले में बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. 

 

उन पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव मेरे मकान को किराए पर लेकर उस पर सांसद कार्यालय चला रहे थे जिसकी जानकारी मुझसे छिपाई गई थी. सांसद केस की सुनवाई में वह लगातार शामिल नहीं हो रहे थे.

 

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उनको गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी पर कोर्ट को मिली धमकी की वजह से सुनवाई हो न सकी.  

 

एक और केस में उनकी जमानत नहीं हो पाई इसलिए अभी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. उस केस की सुनवाई कल (बुधवार) को होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही