Search

 
 
 

पप्पू यादव दो दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल, PMCH में होगा इलाज, सोमवार को होगी सुनवाई

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार को पटना की विशेष कोर्ट ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है. हालांकि उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में रखा जाएगा.
 

Patna: पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार को पटना की विशेष कोर्ट ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है. हालांकि उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में रखा जाएगा. अब उनकी जमानत याचिका पर 9 फरवरी यानी कि सोमवार को सुनवाई होगी. पुलिस ने शुक्रवार की देर पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. 

 

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबियत बिगड़ने पर पहले उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया. इसके बाद PMCH में भर्ती कराया गया. जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई. फिर पुलिस ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया. 

 

पप्पू यादव का PMCH में होगा इलाज

जहां पप्पू यादव की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बेल की मांग की. कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में PMCH भेजने का आदेश दिया. साथ ही पप्पू यादव को उच्च सुरक्षा निगरानी में रखने का भी आदेश दिया.

 

समर्थकों ने गिरफ्तारी का किया विरोध

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव को गिरफ्तार करने गई पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पप्पू यादव के समर्थकों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध और रास्ता रोकने की भी कोशिश की. मौके पर कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. जिसके बाद पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

क्या है मामला

साल 1995 में पटना के गर्दनीबाग में संपत्ति से जुड़े एक विवाद में पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. इसी केस की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रही थी. बार-बार समन भेजने के बावजूद पप्पू यादव के कोर्ट में पेश नहीं होने कारण अदालत ने वारंट जारी किया था. जिसके बाद  पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही