Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, बुद्धा कॉलोनी मामले में होनी थी पेशी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की ताजा बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले में सुनवाई बुधवार को टल गई. कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई है. बीते दिन कोर्ट ने 31 साल पुराने गर्दनीबाग मामले में जनानत दे दी थी.
Advertisement
Advertisement

Patna: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की ताजा बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले में सुनवाई बुधवार को टल गई. कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई है. बीते दिन कोर्ट ने 31 साल पुराने गर्दनीबाग मामले में जनानत दे दी थी. लेकिन ताजा बुद्धा कॉलोनी मामले में आज बुधवार को सुनवाई होनी थी. जो टल गई है.

 

क्या है बुद्धा कॉलोनी मामला

दरअसल, 31 साल पुराने गर्दनीबाग मामले में बीते शुक्रवार की रात को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने विरोध किया था. काफी देर तक समर्थकों ने हंगामा किया था. पुलिस जब पप्पू यादव को अपनी गाड़ी से ले जा रही थी, तो उनके समर्थक पुलिस के आगे आ गए थे. इसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में पप्पू यादव और 20 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. इसी ताजा मामले को लेकर आज बुधवार को सुनवाई होनी थी, जो कोर्ट में बम धमकी के कारण टल गई.    

 

गर्दनीबाग मामले में मिली थी बेल

बता दें, सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने गर्दनीबाग मामले में सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. लेकिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण टल गई थी. दूसरे दिन मंगलवार को पटना की एमपी/एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव को पेश किया गया. जहां कोर्ट ने पप्पू यादव को जमानत दे दी थी. वहीं, उन्हें बुद्धा कॉलोनी मामले में रिमांड पर रखा गया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही