Search

 
 
 

Gumla News: धूमधाम से मना परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज स्थापना दिवस

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में संत जॉन मेरी वियानी पर्व और कॉलेज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के पहले भाग में पवित्र समारोही मिस्सा (धार्मिक अनुष्ठान) का आयोजन किया गया.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में संत जॉन मेरी वियानी पर्व और कॉलेज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के पहले भाग में पवित्र समारोही मिस्सा (धार्मिक अनुष्ठान) का आयोजन किया गया. इस मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता फादर उशार कच्छप रहे, जिनके साथ कॉलेज के अन्य सभी पुरोहितगण भी विशेष रूप से उपस्थित थे. 

Uploaded Image

अपने प्रेरक प्रवचन के दौरान मुख्य अनुष्ठाता ने संत जॉन मेरी वियानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई में कमजोर होने के बावजूद संत जॉन ने कभी हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपने मजबूत प्रार्थना जीवन के बल पर फ्रांस के आर्श पल्ली को पूरी तरह बदल डाला, जहां जाने से बड़े-बड़े पुरोहित कतराते थे. उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हमें भी अपनी कमजोरियों से घबराने के बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ना चाहिए.

Uploaded Image

स्वागत समारोह के बाद कॉलेज परिसर में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. इसके साथ ही कॉलेज के प्रतिभाशाली कलाकर विद्यार्थियों द्वारा संत जॉन मेरी वियानी के जीवन पर आधारित एक बेहद मार्मिक और सजीव झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा. 

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम के दौरान स्वागत संबोधन देते हुए कॉलेज के प्राचार्य श्रद्धेय फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि हमें संत जॉन मेरी वियानी, परमवीर अल्बर्ट एक्का एवं संस्थान के संस्थापक फादर सिप्रियन एक्का के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. हमें अपने जीवन में ऐसा उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए कि लोग हमारे अच्छे कर्मों से प्रेरित और आकर्षित हों. 

 

इस मौके पर जिला परिषद श्रीमती मेरी लकड़ा, टोंगो के पल्ली पुरोहित फादर राजेंद्र टोप्पो, फादर संदीप बागे, पूर्व प्राचार्य फिलमोन कुजूर,  थॉमस एक्का समेत क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही