Search

 
 
 

बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, विधायक ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

विधायक समीर मोहंती ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी एकाग्रता, धैर्य व संस्कृति पर विशेष ध्यान दें. हर बच्चे के भीतर एक 'कोहिनूर' छिपा है, उसे बाहर निकालने की जरूरत है.
 

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थान प्लस टू उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी (PTM)  का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने विद्यालय के संस्थापक कृष्ण चंद्र ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थापक के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.


समारोह में शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता के संघर्ष को देखते हुए अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में विधायक समीर मोहंती ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी एकाग्रता, धैर्य व संस्कृति पर विशेष ध्यान दें. हर बच्चे के भीतर एक 'कोहिनूर' छिपा है, उसे बाहर निकालने की जरूरत है. अनुशासित रहकर ही आप एक छोटे से बीज से विशाल वृक्ष का रूप धारण कर समाज को अपनी छाया दे सकते हैं. 


मौके पर मुखिया डोमा नायक, रास बिहारी साव, बिशु ओझा, यदुपति राणा, प्रधानाध्यापक कमलेश शीट, डॉ अरुण कुमार शर्मा, शिप्रा माईती, गिरधारी कुंडू, देवाशीष मुंडा व विद्यालय के शिक्षकों और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही