Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा व स्वच्छता ही सेवा अभियान

Ranchi News : 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले 'यात्री सेवा अभियान' का मूल मंत्र 'सेवा और संकल्प – सर्विस विद स्माइल' रखा गया है. कल इसका भव्य उद्घाटन वंदे मातरम्, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा.
 
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

Ranchi News : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं और स्वच्छ माहौल देने के लिए 17 सितंबर से दो बड़े अभियानों की शुरुआत हो रही है. इनमें 'यात्री सेवा अभियान' और 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' शामिल हैं. इन दोनों अभियानों का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता की एक उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति विकसित करना है, ताकि यात्रियों का सफर पूरी तरह से आरामदायक और सुगम हो सके.

 

 

17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले 'यात्री सेवा अभियान' का मूल मंत्र 'सेवा और संकल्प – सर्विस विद स्माइल' रखा गया है. कल इसका भव्य उद्घाटन वंदे मातरम्, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा. 

 

इस 24 दिवसीय अभियान में हर दिन अलग-अलग सुविधाओं जैसे पार्किंग, बैगेज बेल्ट, डिजिटल सहूलियतों और साफ-सफाई की गहन जांच की जाएगी. इसके अलावा दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

 

इस अभियान के दौरान 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 'अतिथि देवो भव:' की भावना से यात्रियों का विशेष स्वागत किया जाएगा. वहीं, 10 अक्टूबर को एक व्यापक सर्विस ऑडिट के साथ इस अभियान का समापन होगा. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और इन सुधारों को हमेशा बनाए रखने के लिए एक विशेष प्लान भी लागू किया जाएगा.

 

दूसरी तरफ, 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसकी थीम 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' है. इसका लक्ष्य सिर्फ साफ-सफाई करना नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना है. इसके तहत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और लोगों को कचरा प्रबंधन, 'कबाड़ से कला' तथा आरआरआर (रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल) के प्रति जागरूक किया जाएगा.

 

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' और खेल-कूद जैसी विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. अंत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष श्रमदान के साथ इस स्वच्छता अभियान का समापन होगा. इन दोनों अभियानों के जरिए राँची एयरपोर्ट को सुविधाओं और स्वच्छता के मामले में देश का एक आदर्श एयरपोर्ट बनाने की कोशिश की जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही