Search

 
 
 

Dhanbad News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द, कई ट्रेनों के बदले मार्ग

Dhanbad News: ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 25 सितंबर रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का मार्ग 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक परिवर्तित रहेगा. यह ट्रेन जसीडीह बाईपास, देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर और बरौनी के रास्ते संचालित होगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Dhanbad News: पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत एक ट्रेन को एक दिन के लिए रद्द किया गया है जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा.यात्रियों को यात्रा से पहले अपने ट्रेन के परिचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 

ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 25 सितंबर रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का मार्ग 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक परिवर्तित रहेगा. यह ट्रेन जसीडीह बाईपास, देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर और बरौनी के रास्ते संचालित होगी.

 

ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय 24, 25, 26 और 27 सितंबर 2026

 

ट्रेन संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय 23, 24, 25 और 26 सितंबर 2026

 

ट्रेन संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर
 23, 24, 25 और 26 सितंबर 2026

 

ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर
22, 23, 24 और 25 सितंबर 2026

 

ट्रेन संख्या 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय
24 और 27 सितंबर 2026

 

ट्रेन संख्या 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-मानपुर-नवादा-किऊल-झाझा-सीतारामपुर
 

24 और 25 सितंबर 2026

रेल प्रशासन के अनुसार मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण यह परिचालन बदलाव किया गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही