Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में मरीजों की भर्ती और छुट्टी अब होगी ऑनलाइन, स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को बेहतर और तेज डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. शुक्रवार को सी-डैक (C-DAC) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की टीम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ऑनलाइन भर्ती (Online Admission) और ऑनलाइन डिस्चार्ज (Online Discharge) प्रणाली का प्रशिक्षण दिया.
Advertisement
Advertisement
ट्रेनिंग लेते हुए डॉक्टर्स

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को बेहतर और तेज डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. शुक्रवार को सी-डैक (C-DAC) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की टीम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ऑनलाइन भर्ती (Online Admission) और ऑनलाइन डिस्चार्ज (Online Discharge) प्रणाली का प्रशिक्षण दिया.

इसे भी पढ़ें...

प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मी शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) के जरिए मरीजों के पंजीकरण, भर्ती, इलाज और डिस्चार्ज की पूरी डिजिटल प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों की जानकारी सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड होगी और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.

प्रशिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली से अस्पताल के कामकाज में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सेवाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा.

रिम्स प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से प्रशिक्षण में सीखी गई प्रक्रिया को नियमित कामकाज में लागू करने की अपील की है, ताकि अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही