Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से मरीज की मौत, लोगों में आक्रोश

Giridih: जिले के गावां थाना क्षेत्र में खोटमनाय निवासी लीलावती देवी की गावां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई. परिवार ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के नम्बर पर लगातार फोन कर रहे थे. लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने से लीलावती देवी की मौत हो गई. वहीं डॉ काजिम खान ने बताया कि लीलावती देवी का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था. जिसके बाद उसे गावां कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया. और उपचार करने के कोशिश की गई लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर वहां से रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां से एम्बुलेंस या अन्य वाहन की सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई. हालांकि मरीज को कोविड टेस्ट निगेटिव आया हुआ था.

एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिलने से मरीज की मौत

वहीं राजधनवार विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी मरगूब आलम ने गावां कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष योजना के तहत 2015-16 में गावां प्रखण्ड को एक एम्बुलेंस मिला है. लेकिन उसे प्रबंधन अस्पताल के निजी कार्यों में इस्तेमाल कर रहा है. कोरोना काल मे एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर मरीजों की सेवा में लगा दिया जाता तो आज इस महिला की मौत नहीं होती. एम्बुलेंस होते हुए भी महिला की मौत होना चिंता का विषय है. सरकार गरीबों के लिए हर संभव मदद कर रही है. लेकिन गरीबों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इतना ही नहीं 5 साल बाद भी एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गावां अस्पताल में जल्द एक ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही