Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी बेहतर ब्लड बैंक सुविधा, सरकार ने शुरू कराया कायाकल्प

रांची सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द बेहतर ब्लड बैंक की सुविधा मिलेगी. झारखंड सरकार ने ब्लड बैंक की मरम्मत और उसे मजबूत बनाने का फैसला लिया है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 36 लाख 63 हजार 500 रुपये की मंजूरी दी गई है.
 

Ranchi: रांची सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द बेहतर ब्लड बैंक की सुविधा मिलेगी. झारखंड सरकार ने ब्लड बैंक की मरम्मत और उसे मजबूत बनाने का फैसला लिया है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 36 लाख 63 हजार 500 रुपये की मंजूरी दी गई है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ब्लड बैंक में मरम्मत और जरूरी सुधार का काम कराया जाएगा. इससे रक्त संग्रह और मरीजों को मिलने वाली सेवाएं पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें - 

 

निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में ई-टेंडर के जरिए कराया जाएगा. सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि पूरे काम में पारदर्शिता रखी जाए. इसलिए काम शुरू होने से पहले और पूरा होने के बाद फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी.

 

मरम्मत कार्य की निगरानी रांची के सिविल सर्जन करेंगे. उन्हें समय-समय पर काम की प्रगति की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि काम तय समय के भीतर पूरा हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही