Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भीषण गर्मी में यूसिल के जादूगोड़ा अस्पताल में मरीज बेहाल, कुलर बनी शोभा की वस्तु

जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल है. गर्मा से राहत केवल डॉक्टरों को है, क्योंकि उनके चैंबर में एसी की हवा आती है. आलम यह है कि डॉक्टर चैंबर और इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से ज्यादा एसी लगे हुए है. लेकिन यूसिल मरीजों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल है. गर्मा से राहत केवल डॉक्टरों को है, क्योंकि उनके चैंबर में एसी की हवा आती है. आलम यह है कि डॉक्टर चैंबर और इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से ज्यादा एसी लगे हुए है. लेकिन यूसिल मरीजों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. अस्पताल की हालत इतनी दयनीय यह है. यहां मरीजों का इलाज क्या हो, अस्पताल खुद बीमार लगता है.

 

अस्पताल के मेल व फीमेल वार्ड में लगे कुलर व एग्जॉस्ट फैन खराब पड़े है. जो मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गई है. मरीज कहते है कि यूसिल अस्पताल का बेड वर्षों से खराब पड़ा हुए है. लेटते ही एक फिट नीचे चले जाता है. अस्पताल में रखे सामग्रियों में जंग लग गई है. जो बीमारियों को आमंत्रित कर रही है.

 

बताया गया कि, अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवा तक नहीं मिलती है. उन्हें दवा बाहर से खरीदकर खानी पड़ती है. बहरहाल देखना यह है भारत सरकार की संस्थान यूसिल अस्पताल की बदहाली कब सुधरती है या यूं ही भीषण गर्मी में मरीजों बेहाल और पसीने से तरबतर करती रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही