Search

 
 
 

रिम्स में इकोनॉमिकल ड्रग व कंज्यूमेबल्स स्टोर्स खोलने की तैयारी, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं

रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में मरीजों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में तैयारी चल रही है. अब अस्पताल आने वाले मरीजों को परिसर के भीतर ही जेनरिक और ब्रांडेड दवाओं के साथ-साथ कंज्यूमेबल्स और इंप्लांट्स भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है.
 

Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में मरीजों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में तैयारी चल रही है. अब अस्पताल आने वाले मरीजों को परिसर के भीतर ही जेनरिक और ब्रांडेड दवाओं के साथ-साथ कंज्यूमेबल्स और इंप्लांट्स भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है.

 

इस पहल के तहत रिम्स प्रबंधन अलग-अलग विभागों में 3 से 4 “इकोनॉमिकल ड्रग एंड कंज्यूमेबल्स स्टोर” खोलने की तैयारी कर रहा है. संस्थान के निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस योजना को जल्द लागू करना प्राथमिकता में है, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर भरोसेमंद और किफायती दवाएं मिल सकें.

 

इस व्यवस्था के संचालन के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (HRF) बनाया जाएगा. साथ ही दवाओं, कंज्यूमेबल्स और इंप्लांट्स पर लगभग 10 प्रतिशत का मामूली सरचार्ज लगाया जाएगा, जिससे स्टोर का संचालन और कर्मचारियों का वेतन सुनिश्चित किया जा सकेगा. समय के साथ यह सिस्टम आत्मनिर्भर बनाने की योजना है.

 

रिम्स की इस पहल से दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के साथ उनकी गुणवत्ता और उपलब्धता भी बेहतर होगी. अस्पताल परिसर में ही स्टोर होने से पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहेगी.

 

इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. शुरुआत दवाओं से होगी, इसके बाद कंज्यूमेबल्स और फिर इंप्लांट्स को शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज से जुड़ी सभी जरूरी चीजें एक ही जगह मिल सकें.

 

दवाओं की खरीद के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी और जेनरिक व ब्रांडेड दोनों श्रेणियों में टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी. रेट लिस्टिंग के बाद दवाएं सामान्य बाजार की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी. इस पर करीब 10 प्रतिशत सरचार्ज जोड़ने के बाद भी मरीजों को कुल मिलाकर 40 से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं और अन्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही