Search

 
 
 

पटना: चलती कार में अचानक लगी आग, PMCH के डॉक्टर की बची जान

पीएमसीएच के बाहर बुधवार को एक चलती कार में आचनक आग गई गई. पीएमसीएच परिसर में अफरा–तफरी का माहौल बन गया. कार में PMCH के डॉक्टर सवार थे.
 

Patna : पीएमसीएच के बाहर बुधवार को एक चलती कार में आचनक आग गई गई. पीएमसीएच परिसर में अफरा–तफरी का माहौल बन गया. कार में PMCH के डॉक्टर सवार थे. उन्होंने कार स्टार्ट कर जैसी ही गाड़ी बढ़ाई सड़क पर पहुंचते ही कार ने आग पकड़ ली. 

 

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं. कार थोड़ी ही देर में जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि डॉक्टर समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही