Search

 
 
 

पटना : बैंक से पैसे निकालकर आ रही वृद्ध से 50 हजार की लूट

बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, हत्या हो रही है. ताजा मामला पटना के बिहटा का है. जहां पर अपराधियों ने वृद्ध महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए.
 

Patna : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, हत्या हो रही है. ताजा मामला पटना के बिहटा का है. जहां पर अपराधियों ने वृद्ध महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए. यह घटना बिहटा के श्री रामपुर बाजार की है. 

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को उषा देवी बैंक से पैसे निकाल कर बाहर आ रही थी. तभी दो बदमाशों ने उन पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया. जिससे वह बेहोश होने लगी. 

 

इसी का फायदा उठाकर बदमाश पैसों वाला बैग लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज से पता चला है कि दोनों बदमाश बैंक से उनका पीछा कर रहे थे.

 

पीड़िता ने बताया कि जब वह पैसे लेकर सीढ़ियों से उतर रही थी तभी एक बदमाश ने आंख पर कुछ स्प्रे किया. जिससे वह बेहोश हो गई. होश आने पर महिला ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी.

 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. थाने में लिखित शिकायत की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही