Search

 
 
 

झारखंड में ठंड की तीव्रता घटी, अगले चार दिनों में बढ़ सकता है तापमान

झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. राज्य में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है. निचले वायुमंडलीय स्तर में पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखी गई.
 

Ranchi : झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. राज्य में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है. निचले वायुमंडलीय स्तर में पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखी गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रांची कांके में रिकॉर्ड किया गया. 

 

अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा.

 

रांची और आसपास 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. एक फरवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, दो फरवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस और तीन फरवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए झारखंड के किसी भी हिस्से में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है.


जानें कहां कितना रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान 

स्थान अधिकतम(°C) न्यूनतम(°C)
रांची 25.5 10.6
जमशेदपुर 27.8 16.0
डाल्टनगंज 26.0  08.8
बोकारो 26.1   11.6
चाईबास 28.6  14.2
खूंटी 25.4 11.1
लोहरदगा 24.1 09.2
लातेहार   21.0 10.3 
सराइकेला 28.9 14.0
पाकुर 27.4 10.6
कांके 23.9 07.4

 

 

      
     
               

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
         
        
            
        
              
        
       
        
                   
               

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही