Search

 
 
 

पटना : बाइक सवार युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजधानी पटना में गुरुवार को अपराधियों  तांडव देखने को मिला. पटना-गया नेशनल हाईवे पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Patna :  बिहार में अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजधानी पटना में गुरुवार को अपराधियों  तांडव देखने को मिला. पटना-गया नेशनल हाईवे पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा सूर्य मंदिर के सामने की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मसौढ़ी की ओर से बाइक पर दो युवक जा रहे थे. तभी पीछे से कुछ युवक बाइक पर आए और सोनू कुमार को पीछे से गोली मारी. गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक गिरने से पीछे बैठे साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.  मृतक की पहचान रामकृष्ण नगर, शेखपुरा निवासी सोनू कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक आलोक कुमार खैरा पाली परसा बाजार का रहने वाला है.

 

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना स्थल से कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 कन्हैया कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही