Search

 
 
 

पटना : बेउर जेल में पूर्व विधायक के करीबी और साइबर अपराधी गुट के बीच झड़प, अफरा-तफरी का माहौल

 
Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बेउर जेल में बंद कैदियों के बीच मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि यह झड़प वर्चस्व को लेकर हुई है. जहां दो गुटों के कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जिसके बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है. पढ़ें - सृजन">https://lagatar.in/srijan-scam-cbi-court-issues-warrant-against-9-accused/">सृजन

घोटाला : CBI कोर्ट ने 9 आरोपियों के खिलाफ जारी किया वारंट
इसे भी पढ़ें - नीति">https://lagatar.in/niti-aayog-asked-departmental-officers-to-take-approval-before-publishing-any-article-in-the-media/">नीति

आयोग ने विभागीय अधिकारियों से किसी भी आर्टिकल को मीडिया में पब्लिश करवाने के पहले अप्रूवल लेने को कहा

झड़प में घायल लोगों की जानकारी नहीं मिल पायी है

बताया जा रहा है कि जेल में पूर्व विधायक का करीबी और कुख्‍यात साइबर अपराधी के गुट के बीच झड़प हुई है. यह कोई पहला मामला नहीं है. जब बेउर जेल के अंदर झड़प हुई है. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अभिषेक उर्फ छोटे सरकार और कुख्‍यात साइबर क्रिमिनल राजवीर गुट के बीच झड़प हुई है. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. घायल कैदियों को बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. बता दें कि अभिषेक एक पूर्व विधायक का बेहद करीबी माना जाता है. इसे भी पढ़ें -शिंदे">https://lagatar.in/shinde-government-is-considering-lifting-the-ban-on-cbi-in-maharashtra-may-be-decided-in-the-cabinet-meeting/">शिंदे

सरकार महाराष्ट्र में CBI पर लगी रोक हटाने पर कर रही विचार, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

जेल प्रशासन ने बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी

बेउर जेल में हुई मारपीट की घटना को लेकर जेल प्रशासन ने बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दोनों गुटों के लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है. बता दें कि बेउर जेल में 50 गिरोह के 140 कुख्यात अपराधी बंद हैं. वहीं इस घटना पर आईजी ने रिपोर्ट मांगी है. इसे भी पढ़ें -मंत्री">https://lagatar.in/the-elder-son-in-law-of-lalu-yadav-attended-the-departmental-meeting-of-minister-tej-pratap-bjp-raised-the-question/">मंत्री

तेजप्रताप की विभागीय मीटिंग में शामिल हुए लालू यादव के बड़े दामाद, बीजेपी ने उठाया सवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही