Search

 
 
 

पटना: रामनवमी पर डाकबंगला में रंग-बिरंगी झांकियां, मनोज तिवारी के गानों पर झूमे लोग

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रामनवमी के मौके पर पटना के डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर 52 जगहों से निकलने वाली झांकी पहुंचना शुरू हो गई है. डाकबंगला चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता व सिंगर तथा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
 

Patna: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रामनवमी के मौके पर पटना के डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर 52 जगहों से निकलने वाली झांकी पहुंचना शुरू हो गई है. डाकबंगला चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता व सिंगर तथा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

Uploaded Image

लोग उनके गाने सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम के बेटे निशांत कुमार, विजय चौधरी, संजय झा, संजय सरावगी सहित एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे.

Uploaded Image

 

सीएम नीतीश ने आयोजन स्थल पर पहुंचे झांकियों को आरती दिखाई और शोभा यात्रा के आयोजकों को सम्मानित किया. डाकबंगला पर आज करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. इस बार झांकी खास है क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए. वे डाकबंगला पहुंचने वाली झांकियों का स्वागत कर रहे हैं.

 

रामनवमी पर होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं आसमान से निगरानी के लिए 10 ड्रोन की मदद ली गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही