Search

 
 
 

Patna News : दंपती को बंधक बनाकर 77 लाख के आभूषण की लूट

Patna : बिहार में अपराधियों का हौसला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन हत्या, लूट, मारपीट की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां हथियारबंद अपराधी स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसे और 77 लाख के आभूषण लूट लिए.
 
अपराध की खबरें

Patna : बिहार में अपराधियों का हौसला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन हत्या, लूट, मारपीट की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां हथियारबंद अपराधी स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसे और 77 लाख के आभूषण लूट लिए.   

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी दीपक सोनी अपने घर में ही ज्वेलरी दुकान चलाते है. रविवार देर रात व्यवसायी के घर 8-10 अपराधी हथियार के बल पर घर में घुस गए. बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर 77 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. जाते समय दीपक सोनी की बाइक भी अपने साथ ले गए और लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ गए.

 

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा धक्का देकर अंदर घुस गए. सभी बदमाशों के पास हथियार थे और हमें कब्जे में लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे. फिर बदमाशों ने नीचे दुकान में ले जाकर सारे आभूषण लूट लिए. 


पीड़ित ने घटना की सूचना भगवानगंज थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची ने जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. पीड़ित कारोबारी का घर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर है. थाने के इतने करीब हुई इस बड़ी डकैती के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है. लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी व व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की है. पुलिस ने बताया कि डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्ही ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही