Search

 
 
 

पटना: बाढ़ के पंडारक दियारा में मुठभेड़, एक अपराधी घायल

जिले के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ओर से हुई क्रॉस-फायरिंग में अपराधी घायल हुआ है.
 

Patna: जिले के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ओर से हुई क्रॉस-फायरिंग में अपराधी घायल हुआ है.


बताया जा रहा है पुलिस दियारा क्षेत्र में अपराधियों की मौजूदगी कि सूचना के आधार पर पकड़ने गई थी. खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की. घंटों चली मुठभेड़ से पूरा इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. यह घटना फसल लूट और इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से चल रहे रंजिश का परिणाम माना जा रहा है.

 

घायल अपराधी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस गिरफ्तार शख्स के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. बताया जाता है कि अपराधिक गुट किसानों की फसलों पर कब्जा करने और अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने यह ऑपरेशन चलाया.

 

घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और एसटीएफ बल तैनात है. हालांकि अभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आधिकारिक बयान आना बाकी है. पुलिस अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही