Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय में लगी आग, लोग किये गये रेस्क्यू

Advertisement
Advertisement
Patna : पटना के वश्वेश्वरैया भवन में बुधवार सुबह अचानक आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया. वश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पहुंची.( बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - क्रिप्टो">https://lagatar.in/earthquake-in-crypto-market-investors-lost-830-billion-in-6-weeks/">क्रिप्टो

मार्केट में भूचाल, 6 सप्ताह में निवेशकों को लगा 830 अरब डॉलर का चूना

ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकल रही

एसडीओ ने बताया कि विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है. ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक विश्वेश्वरैया भवन के जिस हिस्से में आग लगी है, वहां लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय हैं. आग तीसरी से पांचवी मंजिल में लगी है. तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इसे भी पढ़ें - हल्की">https://lagatar.in/stock-market-opened-with-slight-gains-sensex-rose-150-points-tata-steel-top-gainer/">हल्की

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, टाटा स्टील टॉप गेनर

विश्वेश्वरैया भवन को नया लुक दिया जा रहा है 

बताया जा रहा है कि विश्वेश्वरैया भवन में फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है. भवन को नया लुक दिया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान ही ऊपरी मंजिल पर आग लग गई. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन विभागों के सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/former-union-minister-pandit-sukhram-sharma-passed-away-took-his-last-breath-at-the-age-of-94/">पूर्व

केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग से ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री का ऑफिस पूरी तरह से तबाह हो गया है. आग लगने से काफी सरकार को भारी नुकसान हुआ है. ADM (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है जिसे काबू करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए एयरपोर्ट से सहायता मांगी है. एयरपोर्ट से हाइड्रोलिक सिस्टम को मंगाने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-in-active-mode-spoke-to-annoyed-hardik-patel-gave-mantra-to-congress-leaders-to-win-gujarat-elections/">राहुल

गांधी एक्टिव मोड में, नाराज हार्दिक पटेल से की बात, कांग्रेसी नेताओं को गुजरात चुनाव जीतने का दिया मंत्र    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही