Search

 
 
 

पटना HC को जल्द मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम की सिफारिश

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा.
 

Lagatar Desk :  पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा.

 

मीनाक्षी मदन राय के रिटायर होने के बाद खाली हुआ पद

बता दें कि जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं. 5 जून को पटना हाईकोर्ट के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली मीनाक्षी मदन राय के रिटायर के बाद जस्टिस सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई. फिलहाल वही इस पद का काम संभाल रहे हैं.

 

कौन हैं जस्टिस वी. कामेश्वर राव?

सर्विस लॉ, लेबर लॉ, संवैधानिक कानून और प्रशासनिक कानून के जानकार माने जाने वाले जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. वर्ष 1987 में उन्होंने भूगोल से बीए ऑनर्स किया और 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की.

 

मार्च 1991 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया. करीब दो दशक तक वकालत करने के बाद जनवरी 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया.

 

2013 में बने दिल्ली हाईकोर्ट के जज

जस्टिस कामेश्वर राव ने 17 अप्रैल 2013 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की. करीब दो साल बाद 18 मार्च 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बने. 

 

इसके बाद 1 जून 2024 को उनका तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट कर दिया गया. वहां उनके काम को देखते हुए 30 मई 2025 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया. इसके बाद वे दोबारा दिल्ली हाईकोर्ट लौटे और 21 जुलाई 2025 को वहां न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही