Search

 
 
 

पटना: पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज मेल पर कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है.
 
  • कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Patna : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज मेल पर कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया.

 

कोर्ट की तलाशी ली गई. लेकिन कोर्ट या परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. औरंगाबाद-भागलपुर कोर्ट को भी बम की धमकी मिल चुकी है. 

 

आज (सोमवार) पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई होने वाली थी जो बम की धमकी की वजह से टल गई है. पप्पू यादव पर एक मकान को झूठ बोलकर किराए पर लेकर उसमें सांसद कार्यालय चलाने का आरोप है.

 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि मुझसे बस मकान किराए पर लेने की बात की गई थी पर उसमें वह अपना कार्यालय चला रहे थे. इस मामले पप्पू यादव समेत तीन लोगों के नाम शिकायत दर्ज है. यह मामला 31 साल पुराना है. मामले की सुनवाई में पप्पू यादव लगातार शामिल नहीं हो रहे थे. इसी कारण कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया. 

 

शुक्रवार की देर रात उनको गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को उनकी सेहत में सुधार होने पर उन्हें बेऊर जेल शिफ्ट किया गया. सुनवाई टलने की वजह से फिलहाल वह बेऊर जेल में ही रहेंगे. अब सबकी नजरें होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है.

 

गिरफ्तारी का हो रहा विरोध

पप्पू यादव की गिरफ्तारी का कई जगह विरोध हो रहा है. कई नेता इनकी समर्थन में उतरे है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही