Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, नारकोटिक्स विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की राजधानी पटना में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है. टीम ने पटना के अगम कुआं इलाके में छापेमारू की. जहां से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. नारकोटिक्सी विभाग की टीम ने लगभग 1 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त किया है. साथ ही टीम ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. नशे के काले कारोबार में सक्रिय अन्यर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-took-a-jibe-at-cbi-raid-said-if-you-are-in-opposition-then-there-will-be-raids-lalu-had-saved-the-railways/">तेजस्वी

यादव ने CBI रेड पर कसा तंज, कहा- विपक्ष में हैं तो छापे भी पड़ेंगे, लालू ने रेलवे का किया था उद्धार 
इसे भी पढ़ें - मस्जिदों">https://lagatar.in/telangana-politics-boils-over-excavation-of-mosques-opposition-parties-demand-registration-of-fir-against-bjp-mp/">मस्जिदों

की खुदाई की बात पर तेलंगाना की सियासत में उबाल, विपक्षी दलों ने भाजपा सांसद पर FIR दर्ज करने की मांग की

भारी मात्रा  हेरोइन बरामद

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर अगम कुआं इलाके में स्थित लोकेशन पर पहुंची. जहां से टीम को बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली.टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही टीम 

प्रारंभिक पूछताछ में यहां से इंटरस्टेट ड्रग रैकेट के संचालित होने का पता चला है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट का कनेक्शन कहां तक फैला है. इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - बेकाबू">https://lagatar.in/uncontrollable-inflation-moodys-cuts-gdp-growth-rate-estimate-to-8-8-percent/">बेकाबू

होती महंगाई, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान घटाकर 8.8 फीसदी किया

खेप को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में खपाने की प्लानिंग थी

बताया जा रहा है कि नशे की खेप को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में खपाने की प्लानिंग थी, लेकिन उससे पहले ही नारकोटिक्स विभाग इससे जब्त कर लिया. नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम तस्कर बबलू साह और रिसीवर प्रमोद कुमार है. फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है. इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/strong-rise-in-stock-market-sensex-jumps-442-points-nifty-rises-138-points-ntpc-top-loser/">शेयर

बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 442 अंक उछला, निफ्टी 138 अंक चढ़ा, एनटीपीसी टॉप लूजर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही