Search

 
 
 

पटना: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, महिला-पुरुष की मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें दो लोगों की जान चली गई. ताजा मामला पटना के बिक्रम का है, जहां बुधवार को मोजक्का टोला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई.
 

Patna : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें दो लोगों की जान चली गई. ताजा मामला पटना के बिक्रम का है, जहां बुधवार को मोजक्का टोला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. 

 

 

इस हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को नहर से बाहर निकाला और बिक्रम थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने परिक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. गांड़ी से कूदे दो लोगों को हल्की चोटें आई है.

 

जानकारी के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे. इलाज कराने के लिए पटना जा रहे थे, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में समा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी.


मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिला के कुटुम्ब गांव की मालती देवी (46 वर्ष) और जितेंद्र कुमार (54 वर्ष) के रूप में की गई.  पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही