Search

 
 
 

पटना : हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर

पटना में तेज रफ्तार एक बार फिर मौत का कारण बन गई. बुधवार की सुबह पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.
 

Patna : पटना में तेज रफ्तार एक बार फिर मौत का कारण बन गई. बुधवार की सुबह पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. 

 

इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

दरअसल, पूरा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के पास की है. सुबह के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने लोगों में दहशत पैदा कर दी.

 

एक ऑटो में करीब छह लोग सवार थे, जो किसी काम से पटना की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा गाड़ी ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद वाहन कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हम लोग पास ही खड़े थे तभी जोरदार आवाज आई. आवाज सुनते ही हम दौड़े और देखा कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था. एक व्यक्ति वहीं पड़ा था जिसकी सांसें रुक चुकी थीं. 

 

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी खुशरूपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर, पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं.

 

हादसे की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. दुर्घटना स्थल पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

 

वहीं, टक्कर मारने वाले हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही