Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: पुलिस की छापेमारी में शराब व राइफल बरामद, 4 गिरफ्तार

बिहार में शराब और हथियार के अवैध धंधे का खुलासा हुआ है. ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनिया गली में खटाल में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Patna : बिहार में शराब और हथियार के अवैध धंधे का खुलासा हुआ है. ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनिया गली में खटाल में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है. गुरुवार की देर रात पुलिस की टीम छापेमारी करने खटाल पहुंची. जहां पुलिस अचानक चौंक गई. खटाल में 19 बोतल शराब के साथ-साथ 2 राइफल भी बरामद किए गए.  

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया. बदमाशों में अंकुश उर्फ रौशन, गुड्डू, श्रवण और मनोज कुमार शामिल हैं. सभी नटका दियारा के रहने वाले हैं और वर्तमान में दीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गली में रहते थे. चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

खटाल के आगे ही अंकुश कुमार किराना दुकान चलाता है. पुलिस को सूचना मिल रही थी अंकुश दुकान की आड़ में शराब भी बेचता है. कई दिन से पुलिस इसका सत्यापन कर रही थी. इसके बाद पुलिस ने दल-बल के साथ उसकी दुकान और खटाल में भी छापेमारी की.

 

पुलिस पता लगा रही है कि ये लोग शराब और हथियार कहां से मंगवा रहे थे. थानेदार संजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही