Search

 
 
 

Patna :  चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीबिशन रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई.
 

Patna :  राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीबिशन रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई.

 

जानकारी के अनुसार, एग्जीबिशन रोड पर बाइक जा रही थी. इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार को जैसे ही आग लगने का पता चला, उसने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. 

 

इसके बाद आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बीच सड़क पर बाइक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग  जमा हो गए. इसके बाद  घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई.

 

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल बाइक में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही