Search

 
 
 

Patna News : खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ व गार्ड के साथ मारपीट मामले में 3 अरेस्ट

Patna : पटना में मंगलवार रात खान सर के कोचिंग में हुए हमला मामला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव शामिल है. इन लोगों सो पूछताछ की जा रही है. मामले में 15 अज्ञात को आरोपित किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कई लोगों की पहचान की गई है.
 

Patna : पटना में मंगलवार रात खान सर के कोचिंग में हुए हमला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव शामिल है. इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में 15 अज्ञात को आरोपित किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कई लोगों की पहचान की गई है. 

 

बता दें कि मंगलवार की रात को खान सर के कोचिंग ‘ग्लोबल स्टडीज’ में घुसकर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी. इस हमले में वहां का गार्ड बुरी तरह जख्मी हो गया था. जिसका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है.

 

घटना के बाद खान सर ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर और वहां के कुछ कर्मियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि कोचिंग में घुसकर तोड़फोड़ की गई, पोस्टर फाड़े गए और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.


घटना के बाद बुधवार को खान सर की कोचिंग बंद रही. खान सर ने कहा कि मौजूदा हालात में पढ़ाई कराना संभव नहीं है. खान सर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई है.

 

कोचिंग के छात्रों ने बुधवार को घटना का जमकर विरोध किया. विधि-व्योवस्थाध संभालने के लिए पुलिस को वहां पहुंचना पड़ा. छात्र खान सर की सुरक्षा और आरोपितों की गि‍रफ्तारी की मांग पर अड़े थे.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही