Search

 
 
 

Patna News : दानापुर में 22 से अग्निवीर भर्ती रैली, 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Patna News : इस बार मौसम और मैदान में जलजमाव को देखते हुए सेना ने कुछ बदलाव किया है. इस बार सेना ने दौड़ मैदान के बजाय सड़क पर कराने का फैसला लिया है. अभ्यर्थियों को खाली पैर की जगह जूते पहनकर दौड़ना होगा.
 
फाइल फोटो

Bihar News : अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है. बिहार और झारखंड के युवाओं के लिए दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी. यह रैली केएलपी मैदान में 22 सितंबर से शुरू होगी. इसमें 11,042 अभ्यर्थी शामिल होंगे. रैली में महिला अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगी.

 

इसे भी पढ़ें...


इस बार मौसम और मैदान में जलजमाव को देखते हुए सेना ने कुछ बदलाव किया है. इस बार सेना ने दौड़ मैदान के बजाय सड़क पर कराने का फैसला लिया है. अभ्यर्थियों को खाली पैर की जगह जूते पहनकर दौड़ना होगा. 

 

भर्ती प्रक्रिया में 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम, 9 फीट गड्ढा कूद और जिग-जैग बैलेंसिंग टेस्ट शामिल हैं. रैली में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने निर्धारित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक पास किया है. 


क्लर्क पद के लिए 3,500 अभ्यर्थी

अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल श्रेणी में करीब 3,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. सेना और जिला प्रशासन की ओर से भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन के लिए इंतजाम किए गए हैं. 


ये है भर्ती का कार्यक्रम

22 से 25 सितंबर: पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के शॉर्टलिस्ट पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर 
26 से 29 सितंबर: इन्हीं जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट/स्टोरकीपर टेक्निकल भर्ती

 

30 सितंबर: अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती.

 

1 अक्टूबर: झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया.

 

2 और 3 अक्टूबर: अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी श्रेणी की भर्ती.

 

4 अक्टूबर: एआरओ गया क्षेत्र के अभ्यर्थी.

 

5 अक्टूबर: रिजर्व डे.

 

6 और 7 अक्टूबर: बिहार और झारखंड की शॉर्टलिस्ट महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला सैन्य पुलिस की भर्ती.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही